खजराना क्षेत्र के पटेल नगर में सीलिंग की जमीन पर बने लगभग एक दर्जन मकान गुरुवार को प्रशासन और नगर निगम ने तोड़ दिए। अतिक्रमण कार्रवाई पर लोगों का जमकर आक्रोश फूटा। कुछ लोगों ने आपा खो दिया और बेदखली अमले पर पथराव करने लगे। लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। कुछ निर्माणाधीन मकानों से महिलाएं निकलने को तैयार नहीं हुईं तो महिला पुलिस को उन्हें जबर्दस्ती निकालना पड़ा। लगभग पांच घंटे चली कार्रवाई में कई बार महिलाओं ने रोकर-गिड़गिड़ाकर बुलडोजर रोकने की कोशिश की, लेकिन अफसरों ने निर्माणों को अवैध बताकर उन्हें समझाया।
प्रशासन, निगम और पुलिस अधिकारी अमले के साथ दोपहर करीब 12.30 बजे पटेल नगर पहुंचे तो रहवासियों में हड़कंप मच गया। शुरू में कुछ रहवासियों और उनके वकील ने स्टे को आधार बनाकर मकान तोड़ने से रोका। इस पर नजूल अधिकारी सपना शिवाले, एसडीएम डॉ. वरदमूर्ति मिश्रा और डीके नागेंद्र ने उन्हें समझाया कि स्टे के बावजूद मकान क्यों बन रहे हैं। स्टे तो दोनों पक्षों पर लागू होता है। इस बात का वकील के पास कोई जवाब नहीं था। लोगों ने आग्रह किया कि उन्हें कल ही नोटिस मिले हैं, विचार-विमर्श का कुछ समय दिया जाए। अधिकारियों ने सीलिंग की जमीन पर बने मकानों को अवैध बताया। इसके साथ ही निर्माणाधीन और खाली पड़े मकानों को बुलडोजर से तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी।
दो आधे-अधूरे मकान तोड़ने के बाद जब तीसरे मकान की ओर बुलडोजर बढ़ा तो युवकों और महिलाओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बुलडोजर पर पथराव शुरू कर दिया। तसव्वुर बानो नाम की महिला तो इतनी भड़की कि बुलडोजर के पंजे पर चढ़ गई। भड़के हुए लोगों को पुलिस ने खदेड़ा और कुछ पर लाठियां भी चलाईं। नजूल तहसीलदार पूर्णिमा सिंगी, नगर निगम उपायुक्त महेंद्रसिंह चौहान ने भी विरोध करने वाली महिलाओं को समझाया। खजराना टीआई सीबी सिंह ने कहा कि पुलिस पर पथराव करोगे तो मजबूरी में हमें भी लाठियां चलानी पड़ेंगी।
कॉलोनाइजर का मकान भी तोड़ा
सीलिंग की जमीन पर कॉलोनी काटकर प्लॉट बेचने वाले के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा उतरा। वे गालियां दे रही थीं कि नोटरी पर प्लॉट बेचने वाले निजाम को पकड़कर लाओ। अब कहां छिप गया। कुछ लोगों ने कहा कि यहां कॉलोनाइजर इस्लाम पटेल का मकान भी बना है। उसने और निजाम ने मिलकर प्लॉट बेचे हैं।
पहले उसका मकान तोड़ा जाए। उसने हमने अपने खून-पसीने की कमाई उसे देकर प्लॉट खरीदा है। पहले उसका मकान तोड़ा जाए। इस पर अधिकारियों ने इस्लाम पटेल के खाली पड़े फॉर्म हाउस को भी तोड़ने के निर्देश दिए। गोदामनुमा मकान खाली पड़ा था। इसके अंदर खड़े ट्रैक्टर और एक पुरानी कार को बाहर करने के बाद इस पर भी बुलडोजर चलाया गया। मकान में कृषि उपकरण और अन्य सामान रखा था। -नप्र

Source: Chhattisgarh Hindi News & MP Hindi News