माचना नदी में आई बाढ़ में यहां करबला घाट पर पुल पार कर रहे युवक के बाइक सहित बह जाने की खबर है। बताया जाता है कि करीब 25 वर्ष का एक युवक बैतूल से खेड़ी की तरफ जा रहा था।
माचना में आई बाढ़ की चपेट में करबला घाट का पुल भी आ चुका है, लेकिन उस पर कम पानी देख युवक ने बाइक आगे बढ़ा दी। यहां मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि उसे किसी अनहोनी की आशंका से रोका भी गया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और आगे बढ़ गया।
वह पुल के बीच में पहुंचा था कि अचानक जलस्तर बढ़ गया, जिससे वह सम्हल नहीं सका और बाइक सहित पानी में बह गया। युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उसकी तलाश के लिए नदी के किनारे पर बचाव दलों को सक्रिय कर दिया गया है।

Source: MP News in Hindi & Chhattisgarh Hindi News

No comments:
Post a Comment