कुशालपुर के एक मकान में बुधवार सुबह पुलिस ने छापा मारकर मुंबई और इंदौर की दो कॉलगर्ल्स के साथ चार युवकों को पकड़ा। दोनों कॉलगर्ल्स को महिला थाना और युवकों को पुरानी बस्ती थाने में रखा गया है। पुरानी बस्ती पुलिस के मुताबिक आदित्य उर्फ पोषण कुमार ने कुशालपुर में पिछले डेढ़ माह से एक मकान किराए पर ले रखा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुबह चार बजे उस मकान में दबिश दी। मुंबई की 42 वर्षीय महिला और इंदौर की 18 साल की युवती के साथ देवभोग निवासी नितिन जैन, गरियाबंद निवासी दिनेश जोशी और अवंतिविहार कॉलोनी रायपुर निवासी दीपक कुमार आपत्तिजनक स्थिति में मिले। आदित्य ने जिस मकान को किराए पर लिया था, उसके मालिक का पता नहीं चल सका है। पूछताछ में दोनों कॉलगर्ल्स ने बताया कि वे मंगलवार को ही यहां पहुंची थीं।
Source: MP Hindi News and Chhattisgarh Hindi News

No comments:
Post a Comment