Home

Monday, 1 September 2014

Shajapur assistant district panchayat officer turned owns millions of

उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने रविवार सुबह यहां जनपद पंचायत में सहायक लेखा अधिकारी अर्जुनसिंह डोडिया के घर छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान डोडिया के घर से अचल संपत्ति के दस्तावेज, 6.50 लाख रुपए के आभूषण, मकान आदि होने का पता चला है। जांच टीम रविवार शाम तक डोडिया की संपत्ति का आंकलन करती रही। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार लेखाधिकारी के पास एक करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति होने का पता चला है।

लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई डोडिया के बेरछा रोड और ग्राम देवलाविहार स्थित निवास पर सुबह 6 बजे शुरू हुई। दोनों स्थानों पर करीब 3 अधिकारियों-कर्मचारियों का दल पहुंचा था। सुबह से शुरू हुई छापेमार कार्रवाई दोपहर 3 बजे तक चली। इसके बाद टीम फिर से उज्जैन रवाना हो गई।

वेतन 35 लाख, संपत्ति करोड़ में

डोडिया का अब तक कुल सेवाकाल का वेतन 35 लाख रुपए बनता है। निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल डोडिया के पास कुल कितनी संपत्ति है, इसका आंकलन जारी है। मगर प्राथमिक जांच में लेखाधिकारी के पास एक करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति होने का पता चला है। टीम अन्य कई बिंदुओं पर भी पड़ताल कर रही है।

छापेमार कार्रवाई में यह मिला

-शाजापुर और गांव देवलाविहार में 1-1 मकान। गांव का मकान पत्नी के नाम पर।

-ट्रैक्टर-ट्राली, बोलेरो जीप, साले के नाम पर ट्रांसफर हुई एक कार।

-देवलाविहार गांव में 25 बीघा जमीन।

-5.50 लाख के सोने के आभूषण। 90 हजार रुपए के चांदी के आभूषण।

-50 हजार रुपए कैश।

-1 दर्जन बीमा पॉलिसियां, 10 बैंक खाते।

-कई प्लाट के दस्तावेज।

No comments:

Post a Comment