Showing posts with label 25 injured. Show all posts
Showing posts with label 25 injured. Show all posts

Saturday, 3 May 2014

Uncontrolled just fired two dead 25 injured

मझगवां थाना क्षेत्र में जबलपुर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार एक यात्री की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे यात्री की मौत विक्टोरिया अस्पताल जबलपुर में हो गई है। जानकारी के अनुसार झिन्ना पिपरिया से जबलपुर की ओर जा रही यात्री बस क्रमांक एमपी 20 ई 0963 कुम्ही सतधारा की पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस में करीब 70 सवारी थीं। यात्रियों के अनुसार बस जब पुलिया की टेक चढ़ रही थी उसी दौरान बस के ब्रेक फेल हो गए, जिससे बस अनियंत्रित होकर पीछे की ओर चलने लगी और पुलिया के नीचे जा गिरी। घटना के बाद ड्राइवर फरार बताया जा रहा है।

इस घटना में एक यात्री की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे की मौत जबलपुर की विक्टोरिया अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार श्याम नंदन चंदेले ने बताया कि घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घायलों व मृतक को मदद के लिए प्रयास किए जाएंगे।