Showing posts with label Cancer. Show all posts
Showing posts with label Cancer. Show all posts

Thursday, 19 June 2014

Karaka of the mass of jupiter and the system is very good for both

भारत की आर्थिक उन्नति में ग्रहों का एक अलग ही योगदान रहता है। ऐसा ही कुछ गुरुवार को होने जा रहा है। दरअसल गुरु ग्रह कर्क राशि में भ्रमण आरंभ करने जा रहा है। ऐसा होने पर खासतौर पर देश के विकास में काफी इजाफा होने के उम्मीद की जा रही है।

अहमदाबाद के ज्योतिषी व्यापक लोढ़ा बताते हैं कि गुरु का कर्क राशि में प्रवेश होने से देश और राशि आधारित जातकों को लाभ मिलेगा। जिन जातको की जन्मकुंडली में कर्क, तुला, मकर, मेष लग्न में गुरु का साथ है। उन्हें शुभदायक रहेगा, साथ ही वृश्चिक एवं मीन राशि के लिए विदेश यात्रा, व्यापार, विवाह, उच्च शिक्षा हेतु शुभ रहेगा।

भारत के लिए गुरु का कर्क राशि में प्रवेश शुभ है। क्यों कि यह अस्त मिथुन राशि से निकल कर उच्च कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। इससे भारक के तीसरे पराक्रम स्थान में इसका भ्रमण से पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध बनने के आसार हैं। विदेश-नीति में परिवर्तन होने की संभावना है।

भाग्य स्थान को नीच दृष्टि से देखने के कारण शनि की दृष्टि आने के कारण शत्रु कुछ देशों के कारण देश की प्रगति को बाधित करेगी। वहीं जुलाई में कालाधन, शेयर बाजार व अन्य स्त्रोंतो से देश में विभिन्न तरीकों से घूसखोरी कर सफेद धन करने का दुःसाहस पूंजीपति कर सकते हैं। देश के आय स्थान पर गुरु की दृष्टि होने से देश में लाभजनक व्यापार होगा। किंतु राहू की दृष्टि लाभ स्थान पर होने से ये लाभ कृत्रिम रहेंगे।

कर्क का गुरु राशि में आने से राशियों पर पढ़ने वाला प्रभावः

    मेषः राशि के चतुर्थ भाव में गूरु होने से भ्रमण, भूमि, भवन, माता को सुख, लोक प्रियता, में जबरदस्त लाभ मिलेगा। इसके साथ ही मन प्रसन्न रहेगा। उन्नति और काया निरोगी रहेगी।

    वृषभः तृतीय स्थान पर गुरु होने से विदेश यात्रा, व्यापार, धार्मिक अनुष्ठान से लाभ मिलेगा। भाग्य परिवर्तन में गुरु कारक रहेगा।

    मिथुनः धन स्थान में भ्रमण से धन, कुटुम्ब की वृद्धि, सम्मान व परिवार में सम्मान का योग है। अचानक धन प्राप्त हो सकता है।

    कर्कः इस राशि के जातकों के लोगों का स्वास्थ्य निरोगी रहेंगे। प्रेम-विवाह के योग हैं। संतान की प्राप्ति होगी। आर्थिक उन्नति व भाग्योदय के नए द्वार खुलेंगे।

    सिंहः फिजूल खर्च व भागदौड़ भरा दिन रहेगा। मान सम्मान में कमी रहेगी। इसलिए कोई भी काम सोच समझकर ही करें इससे आपको लाभ मिलेगा।

    कन्याः आकस्मिक लाभ मिलेगा। बड़े भाई, स्त्री, एवं मित्रों को आपकी वजह से लाभ मिलेगा। जो उनकी उन्नति में सहायक रहेगा।

    तुलाः आकस्मिक लाभ होगा। स्थानांतरण होने के आसार हैं। उच्च पद, प्रमोशन के लाभ के साथ मेहनत का कई गुना लाभ प्राप्त के योग हैं।

    वृश्चिकः इस राशि में गुरु नवम भाग में है। यह आपकी प्रगति के संदेश दे रहा है। अच्छा स्वास्थ्य, विदेश, व्यापार में वृद्धि देगा। धार्मिक कार्यों के योग है।

    धनुः स्वास्थ्य को संभालें। गुरु अष्टम में भ्रमण के कारण आपको वंशानुगत धन संपत्ति के योग है। खेती में लाभ मिलेगा।

    मकरः राशि में गुरु सप्तम भाव में होने से विवाह योग, भागीदारी योग, व्यापार में अच्छे योग के आसार हैं।

    कुंभः यात्रा न करें परेशानी हो सकती है। कानूनी कार्य से दूर रहें। ननिहाल पक्ष से हानि होगी। इसलिए सजग रहने की आवश्यकता है।

    मीनः विद्या प्राप्ति के श्रेष्ठ योग हैं। भविष्य का निवेश हानिप्रद रहेगा। परिवार से लाभ मिलेगा।