Monday 12 May 2014

Love yourself

जब आप खुद से प्रेम करने लगते हैं तो चीजें एकाएक सुंदर और अर्थवान दिखाई देने लगती हैं। प्रसन्नता,

उत्कृष्टता और प्रेरणा के लिए अपने आप से प्रेम करना बहुत जरूरी है। अपने प्रति अच्छा भाव आपको अपने अन्य कामों में भी बेहतर प्रदर्शन का मौका देता है।

अपने प्रति अच्छा महसूस करने पर हम शांति और सकारात्मकता के साथ अपने कामों को पूरा कर पाते हैं। बहुत छोटी-छोटी चीजों के सहारे हम यह देख सकते हैं कि हम खुद को बेहतर नजर के साथ देख पा रहे हैं या नहीं।

अक्सर हम दूसरों के साथ व्यवहार में इतने ज्यादा व्यस्त होते हैं कि अपने प्रति ईमानदारी से एकाग्र नहीं हो पाते हैं लेकिन जब हम खुद के लिए समय निकालते हैं तो दुनिया पहले से ज्यादा बेहतर बन सकती है।

हमारी समस्याओं, तनावों और चिंताओं का हल तभी निकल सकता है जबकि हम खुद से प्यार करें। तभी हम अपने को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। अपने को समझे बिना और अपनी खूबियों के एहसास के बिना कोई भी व्यक्ति आनंद की अवस्था में नहीं पहुंचता है। जब आप अपनी जरूरतों को जान लेते हैं तो ज्यादा बेहतर काम कर पाते हैं। यह अपने सहारे संसार को बदलने का प्रयास भी है।

कैसे जांचें स्वयं से प्रेम है

अपने सपनों को आप प्राथमिकता देते हैं और वे ही चीजें करते हैं जो आपको प्रेरित करती हैं और अच्छा महसूस करने में मदद करती हैं।

जिन चीजों से आप सहमत नहीं होते या जो आपकी योजना में ठीक नहीं बैठती उनके लिए स्पष्ट रूप से ना"कहते हैं।

आप उन लोगों के साथ समय बिताते हैं जो आपका समर्थन करते हैं, आपको प्रेरित करते हैं और आपकी अच्छी चीजों को बढ़ावा देते हैं।

आप अपने विचारों के साथ जाना पसंद करते हैं और दूसरों को प्रसन्ना करने के लिए कोई काम नहीं करना चाहते।

आप अपने आप से बात करते हुए शांति के साथ रह पाते हैं और खुद से आपको चिढ़ नहीं होती।

आप उन नई चीजों के साथ प्रयोग का साहस कर पाते हैं जिनका अनुभव आप हमेशा से लेना चाहते थे।

आप अपने भोजन, व्यायाम और एकांत के लिए समय निकाल पाते हैं।

अपने सत्य के पक्ष में खड़े रह पाते हैं। पैसा उन चीजों में खर्च करते हैं जो आपको आश्चर्य महसूस करने में मदद करती हैं।

अच्छी चीजों को देखना और उन चीजों से दूरी रखना जो आपको नीचे ले जाती हैं।

खुद से रिश्ता बदले दुनिया

जब आप अपने से प्यार करने लगते हैं तो आप शंका और चिंताओं से मुक्त हो जाते हैं। हम अपनी भावनाओं और निर्णयों पर विश्वास करते हैं। यह हमें ज्यादा साहसी और प्रामाणिक बनाता है।

हम दिल से जीने लगते हैं और जिंदगी को ज्यादा उदार तरीके से देखने लगते हैं। हम अपने लिए तय की गईं सीमाओं से बाहर देखने लगते हैं और ज्यादा बड़े सपनों में विश्वास करने लगते हैं।

हम नकारात्मक पक्षों पर ध्यान देना बंद देते हैं और अपनी संभावनाओं पर ध्यान देकर अपने लिए आगे की राह खोज पाते हैं। हम यह देखते हैं कि हमारा जीवन कितने नई चीजों से भरा हुआ है।

हम सकारात्मकता, शांति, आत्मविश्वास और प्रसन्नता के साथ अपने काम में आगे बढ़ने लगते हैं। हमारे व्यवहार में एक खास तरह की तन्मयता झलकने लगती है।

No comments:

Post a Comment