ज्योतिष में राशिफल के अनुसार बॉस के व्यवहार को परख सकते हैं। अहमदाबाद के ज्योतिर्विद व्यापक लोढ़ा बताते हैं कि हर किसी का व्यवहार राशियों के अनुसार रहता है फिर चाहे वो आपका बॉस ही क्यो न हो? इसलिए आप अपने बॉस के नाम की राशि के अनुसार उनके व्यवहार को परख सकते हैं।
मेष और वृश्चिक राशि को बॉस बड़े मजाकिया किंतु अनुशासित प्रकृति होते हैं। अपनी प्रशंसा सुनना संगीत नाटक व राजनीति में इनकी अधिक रूचि होती है। वृषभ व तुला राशि से इनका तालमेल कम होता है। ये जल्दी आवेश में आ जाते हैं और आक्रमक हो जाते हैं। इनसे बहुत ही प्यार से बोलकर काम निकालना आसान होता है।
वृषभ व तुला राशि के बॉस स्वप्नलोक में विचरण करने वाले या कल्पनाशील प्रकृति के होते हैं। इनका स्वभाव जिद्दी अड़िअल किंतू नरम स्वभाव का होता है। एक बार कह दें तो यह वादा निभाना जानते हैं। प्यार में अक्सर धोखा खाते है। ऐसे बॉस अच्छे कवि, लेखक, सौंद्रर्य प्रेमी, दयालू और धार्मिक प्रकृति के होते हैं। किंतु वृश्चिक मिथुन राशि से नही बनती है। इनके शौक की प्रशंशा करते रहिए। यह इनकी कमजोरी है।
मिथुन और कन्या राशि के बॉस गंभीर विचारशील प्रकृति के होते हैं। यह सहज व सरल किंतू अपने हित की पहले सोचने वाले होते हैं। ये पहले सोचते हैं फिर काम करते हैं। खिलाड़ी प्रकृति के होते हैं। प्यार में अक्सर सफल रहते हैं। अनुशासित व्यक्तित्व होता है। इनके ज्ञान व काम करने की प्रशंसा ये आप पर मेहरबान रहेंगे।
कर्क राशि के जातक चालक परंतु भावुक होते हैं। इनका मन ईश्वर में लगा रहता है पर दिखावा पसंद करते हैं। इनको किसी पर भरोसा नहीं होता है। हर बार हर चीज को शंका से देखना इनकी फितरत में होता है । इसी स्वभाव से इनके आपसी संबध मजबूत नहीं रहते। इनके दुख में शामिल होकर आप इनको प्रभावित कर सकते हैं।
सिंह राशि के व्यक्ति तेजस्वी ज्ञानी अनुशासित एवं नीति पर चलने वाले पारिवारिक किस्म के न्याय प्रिय होते हैं। दिल के साफ एवं ईमानदार मित्रता निभाना इनको बहुत आता है। तुला कुंभ मकर राशि से कम बनती। इनके साथ ईमानदारी से स्पष्ट बात कीजिए। चापलूसी इनको पसंद नहीं। कितु नास्तिक प्रकृति के होते हैं।
धनु और मीन राशि के व्यक्ति संवेदनशील भावुक और धार्मिक प्रकृति के होते हैं। इसलिए अतिविश्वास पर बार- बार धोखा खाना नसीब में प्यार में धोखा खाते हैं। यह आस्तिक होते हैं और धर्म को मानते हैं। इनके साथ खुले मन के साथ बात कीजिए घुल- मिल जाएंगे। इनकी धार्मिक लोगों से बनती है।
मकर और कुंभ राशि वाले व्यक्ति अनुशासित व्यक्ति होते हैं। संघर्ष करना और जीतना इन्हें पसंद है। अंदर से यह भावुक व दयालू होते हैं। बाहर से सख्त होने का दिखावा करते हैं। प्यार में ठोकर खाना बार-बार नसीब में होता है। दोस्ती निभाना इन्हें आती है। दिल की बात दोस्तों के साथ खुलकर करना और सभी तरह के शौक पूरा करना इनका स्वभाव होता है।
Source: Spiritual Hindi Stories & Rashifal Hindi 2014
No comments:
Post a Comment