श्रम विभाग अब मजदूरों को मुफ्त में सिलाई मशीनें या साइकिलें नहीं बांटेगा। इतना ही नहीं श्रमिक औजारों और इसी तरह की दूसरी सामग्रियों के वितरण वाली योजना भी लगभग बंद कर दी जाएगी। इससे जिले के उन सैकड़ों मजदूरों और कामगारों को नुकसान उठाना पड़ेगा जिन्होंने काफी उम्मीद से श्रम विभाग में अपना पंजीयन कराया था। यह फैसला शासन स्तर पर होना बताया जा रहा है।
श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब श्रमिक महिलाओं को शासन की निःशुल्क सिलाई मशीन और साइकिल वितरण योजना का लाभ नहीं मिलेगा। दरअसल श्रमिक महिलाओं के लिए चलाई गई यह योजना फिलहाल बंद कर दी गई है। शासन के आदेश के तहत अब निर्माणी श्रमिक सहित अन्य रूप से मजदूरी करने वाली महिलाओं को साइकिल और मशीन वितरण करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विवाह में मिलेगी साइकिल
सिलाई मशीन या साइकिल अब निःशुल्क श्रमिक योजना के तहत तो नहीं मिलेगीं लेकिन कन्या विवाह योजना या अन्य इसी तरह की योजना के तहत साइकिल दी जाएगी। श्रम विभाग के एक अन्य योजना कन्यादान विवाह योजना के तहत मजदूर परिवार के पुत्री को साइकिल दिया जाता है। इसके तहत साइकिल या सिलाई मशीन दी जाएगी।
42 हजार को किया वितरण
श्रम विभाग के माध्यम से एक साल पूर्व तक शासन द्वारा प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक महिलाओं को सिलाई मशीन या साइकिल दिए जाने की योजना चलाई गई थी। विभाग के मुताबिक यह योजना 2009-10 से चलाई गई। इसके बाद 2013 में अगस्त माह तक श्रमिकों को इसका लाभ दिया गया। विभाग के मुताबिक इस दौरान लगभग 42 हजार महिलाओं को साइकिल - सिलाई मशीन देकर लाभान्वित किया गया।
क्षेत्र की 500 महिलाएं वंचित रह गई
शहर सहित आसपासा गांव क्षेत्र की श्रमिक महिलाएं रोजाना श्रम विभाग में अब भी साईकिल के लिए चक्कर लगा रही हैं। लगभग 500 से अधिक महिलाएं यहां आती हैं। इस संबंध में श्रमिक नेता हिम्मत पाटिल का कहना है कि उनके पास 500 महिलआओं की शिकायत हैं। ऐसी महिलाएं साइकिल योजना का लाभ लेने इंतजार कर रही हैं।
कूपन लेकर भटक रहीं
बताया कि श्रम विभाग ने लगभग इन 500 महिलाओं को साइकिल वगैरह देने कूपन दे रखा है। साल भर से यह कूपन दिया गया है। इस दौरान इन्हें हर बार आश्वासन दिया गया कि जल्द ही साइकिल दी जाएगी। बावजूद आखिर साइकिल नहीं दी गई।
श्रम विभाग द्वारा पूर्व में निःशुल्क साइकिल और सिलाई मशीन वितरण की गई। इसके बाद पिछले साल से सिलाई मशीन और साइकिल ही नहीं आ रही है। अब इस योजना के तहत साइकिल-सिलाई वितरण ही नहीं किया जाएगा। ऐसा उच्च स्तरीय आदेश है।
वीके पटेल, श्रम अधिकारी

Source: MP Hindi News and Chhattisgarh News
No comments:
Post a Comment