Wednesday 25 June 2014

Mole on the body

ज्योतिष शास्त्र के अभिन्‍न अंग सामुद्रिक शास्‍त्र में शरीर के विभिन्न अंगों का आपकी जिंदगी में होने वाले घटनाक्रम के बारे में बताया गया है।

शास्त्र के अनुसार शरीर के किसी भी अंग पर 'तिल' होना एक अलग संकेत देता है। स्त्रियों और पुरुषों में तिल का महत्व अलग-अलग होता है। इसके साथ ही आपकी आंखे, तलवे, नाभि के बारे में जानकर आप किसी भी स्त्री के बारे में पता सकते हैं।

स्त्रीः शरीर पर तिल

यदि किसी स्त्री के गाल पर तिल होता है, उसे अच्छा पति मिलता है वहीं जिस स्त्री के गाल के बांईं तरफ तिल हो तो ऐशो-आराम का सुख मिलता है। अगर मस्तक पर तिल हो तो हर जगह इज्जत मिलती है। नाक पर तिल हो तो वह महिला रूपवान होती है, पर बहुत ही घमंडी होती है वहीं कान पर तिल हो तो आभूषण पहनने का सुख मिलता है। आंख पर तिल हो तो पति की बहुत अधिक प्रिय होती है।

पुरुषः शरीर पर तिल

जिस पुरुष के सिर पर तिल होता है, वह हर जगह इज्जत पाता है वहीं अगर आंख पर तिल होता है तो वह उच्च पद पाता है। यदि मुख पर तिल होता है बहुत दौलत वाला होता है, वहीं जिसके गाल पर तिल हो तो उसे स्त्री सुख मिलता है। हाथ के पंजे पर तिल हो तो वह व्यक्ति दयालु रहता है। छाती की दाहिनी तरफ तिल हो तो अच्छी स्त्री मिलती है और अगर ऊपर के होंठ पर तिल हो तो धन की प्राप्ति होती है इसके साथ ही चारों तरफ इज्जत मिलती है। नीचे के होंठ पर तिल हो तो वह व्यक्ति कंजूस होता है। दाहिने कंधे पर तिल हो तो वह व्यक्ति कलाकार होता है।

अंगों से जानें स्त्री चरित्र

    महिलाओं की पलकें नीचे की ओर झुकी हों वह बेहद सौभाग्यशाली होती हैं।

    पैरों के तलवे मुलायम हों तो ऐसी महिलाएं सुख भोगने वाली होती हैं।

    यदि किसी स्त्री की कमर पतली हो तो सौभाग्यशाली और टेढ़ी-मेढ़ी, छोटी हो तो ऐसी महिलाएं तकलीफ देने वाली होती हैं।

    यदि महिला की नाभि अंदर की ओर गहरी और दाईं तरफ मुड़ी हो तो ऐसी महिलाएं काफी सौभाग्यशाली और सुख देने वाली मानी जाती हैं।

Source: Spiritual Hindi News & 2014 Ka Rashifal

No comments:

Post a Comment