Friday 29 August 2014

Gaje musical fanfare sits between mangalmurti

दस दिनी गणेशोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को गणेश चतुर्थी से हुई। लोग अलसुबह से ही शुभ मुहूर्त में गाजेबाजे के साथ बप्‍पा मोरिया को अपने घरों और प्रतिष्‍ठानों में लेकर आए। पूजन के साथ भोग लगाया गया। शहर में सुबह से ही उत्‍सवी माहौल है।

इस बार पर्व यादगार बनाने के लिए गणेश उत्सव समितियों ने इस बार खास तैयारियां की हैं। कहीं गुजरात के अम्बाजी मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई है तो कहीं राजस्थानी शैली का पंडाल। इनमें 11 से लेकर 21 फीट ऊंची मूर्तियों विराजेंगी। हर दिन पूजा-अर्चना और महाआरती होगी। लड्डू और मोदक का भोग लगेगा।

संस्था ब्रह्म चेतना द्वारा दशहरा मैदान पर सजे पंडाल में गुजरात के अंबाजी मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई है। 70 बंगाली कलाकारों ने चार हजार वर्गफीट में इसे साकार किया है। अध्यक्ष अभिषेक शर्मा बताते हैं कि मंदिर की ऊंचाई 130 फीट है। अष्टविनायक दर्शन समिति द्वारा सूर्यदेव नगर में साढ़े 9 फीट के गणेशजी को विराजित किया जाएगा। विकी मालवीय के अनुसार इस बार मूर्ति की ऊंचाई कम की गई है। 8 मूर्तियों की बजाय एक तस्वीर लगाई गई है।

यहां भी सजे पंडाल

राजस्थानी शैली : सार्वजनिक महोत्सव समिति जयरामपुर कॉलोनी में इस बार विट्ठल-रखुमाई के दर्शन के साथ भगवान गणेश के विठोबा के स्वरूप में दर्शन होंगे। सचिव अनिल आगा के अनुसार राजस्थानी शैली में 60 फीट चौड़ा, 15 फीट लंबा और 71 फीट ऊंचा पंडाल बनाया गया है।

वराह अवतार : बियाबानी स्पोर्ट्स क्लब क्षेत्र में बने पंडाल में भगवान गणेश को वराह अवतार के रूप में दर्शाया गया है।

लालबाग के राजा : भोई मोहल्ला गणेश उत्सव समिति द्वारा पंडाल को पत्तल व थर्मोकोल से सजाया गया है। इसमें लालबाग के राजा के रूप में 15 फीट ऊंची मूर्ति विराजित की जाएगी।

पालदा का राजा : मालवा गणेश मंडल द्वारा पालदा के राजा की 21 फीट ऊंची मूर्ति विराजित की जाएगी।

गोल स्कूल, नंदानगर : महोत्सव में विभिन्ना कार्यक्रम होंगे। प्रतिदिन संगीतमय आरती शाम 7 बजे होगी।

निकलेंगी पालकी और शोभायात्राएं

- होलकर परंपरा अनुसार जूनी इंदौर स्थित खरगोणकर परिवार के यहां से गणेश मूर्ति को सुबह 10.30 बजे पालकी में विराजित कर होलकर वाड़ा आड़ा बाजार लाया जाएगा। यहां विधि-विधान के साथ स्थापना होगी।

- स्वयंभू चमत्कारी श्रीफल सिद्धिविनायक गणेशधाम में सुबह 11 बजे पूजन-अभिषेक होगा और दोपहर 12 बजे जन्म आरती होगी।

- सीतलामाता बाजार स्थित गणेश मंदिर में फूल बंगला सजाकर छप्पन भोग लगाया जाएगा।

- बड़ा गणपति मंदिर में सुबह 11 बजे हवन, 12 बजे जन्म आरती और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ होगा।

- गणेश मंडल जेल रोड द्वारा मां चंद्रावती सभागृह में शाम 7 बजे गायक प्रसाद खापर्डे की प्रस्तुति होगी।

- बजरंगधाम गणेशोत्सव समिति द्वारा मंगलमूर्ति गणेश की झांकी सजाई जाएगी।

No comments:

Post a Comment