अंतागढ़ से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग भी प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। बूथ स्तर पर पदाधिकारियों की बैठक ली गई है। चुनाव प्रभारी प्रेमप्रकाश पांडे के साथ भोजराज नाग प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मंतूराम पवार के नाम वापस लेने के बाद भी भाजपा के कार्यकर्ता सभी वोटरों से मिल रहे हैं। प्रदेश संगठन की ओर से वरिष्ठ नेताओं का दल चुनाव अभियान में सक्रिय है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण प्रचार अभियान प्रभावित हो रहा है। सोमवार को भानुप्रतापपुर क्षेत्र में सांसद विक्रम उसेंडी और शिवरतन शर्मा प्रचार अभियान में शामिल हुए।
पुड़ो को नहीं मानते चुनौती
भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मटियारा और भोजराज नाग ने बताया कि आंबेडकराईट पार्टी के रूपधर पुड़ो से किसी प्रकार की चुनौती नहीं मिल रही है। पुड़ो पिछले दस दिन में प्रचार के लिए अंतागढ़ क्षेत्र में नजर नहीं आए। इससे साफ हो जाता है कि सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए पुड़ो चुनाव मैदान में हैं। श्री मटियारा ने बताया कि भाजपा की कोशिश है कि पुड़ो की जमानत जब्त कराई जाए और प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों से भोजराज नाग के नाम से जीत दर्ज की जाए।
Source: Chhattisgarh Hindi News and MP Hindi News
No comments:
Post a Comment